फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मास्क और कोविड19 का उल्लंघन कर मांग रहे थे वोट, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रधान पद प्रत्याशी के पति और पूर्व प्रधान को बगैर मास्क लगाए वोट मांगना महंगा पड़ा गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों समेत कई लोगों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता और कोविड 19 गाइडलाइन के उल्लंघन की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना रोजा क्षेत्र के गांव हथौड़ा बुजुर्ग के प्रधान पद की प्रत्याशी के पति राकेश के समर्थन में पूर्व प्रधान इम्तियाज मंसूरी रविवार को चुनाव प्रचार कर रहे थे। उनके साथ बड़ी तादाद में समर्थक थे, जो प्रधान प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगने के साथ नारेबाजी कर रहे थे। मगर भीड़ में शामिल लोग मास्क नहीं लगाए थे। आपस में दो गज की दूरी भी नहीं बनाये थे। कोविड 19 गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे लोगों का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद उस वीडियो को ट्वीट भी किया गया। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए प्रधान पद प्रत्याशी के पति राकेश और पूर्व प्रधान इम्तियाज मंसूरी समेत कई लोगों के खिलाफ कोविड 19 गाइड लाइन और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रोजा थाना प्रभारी डीके शर्मा ने बताया कि कोविड 19 गाइड लाइन और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें