पुवायां। प्रधान पद पर महिला प्रत्याशी के पति समर्थकों समेत वोटरों को मिठाई बांट रहे थे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। उनकी कार मिठाई के नौ डिब्बे बरामद हुए।
कोतवाली प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गश्त के दौरान गांव मझिगवां में प्रधान पद की प्रत्याशी सुखशेष के पति सर्वेश वर्मा के मिठाई बांटने की सूचना मिली। मिठाई के डिब्बों पर प्रधान को जिताने वाली अपील करते हुए चुनाव चिह्न वाला स्टीकर चस्पा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गांव मझिगवां जाकर जांच की गई तो कार में सर्वेश वर्मा और बंडा निवासी मनोज कुमार वोटरों को मिटाई के डिब्बे वितरित करते मिले। सर्वेश और मनोज के पास से मिठाई के नौ डिब्बे बरामद हुए। डिब्बों के ऊपर अंकित ग्राम के चहुंमुखी विकास के लिए ग्राम प्रधान पद हेतु ईमानदार कर्मठ प्रत्याशी सुखशेष पत्नी श्री सर्वेश वर्मा को वोट देने की अपील के स्टिकर चस्पा मिले।
दोनों आरोपियों की कार से 4054 रुपये बरामद किए गए। दोनों आरोपियों की कार सीजकर कोतवाली में खड़ी करा दी गई है।