फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोंपड़ी में आग लगने पांच साल की बच्ची की जिंदा जली मौत

विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाहर मृतक जानवी का पिता महेंद्र और परिजन । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट इलाके में शुक्रवार रात तेज आंधी आने के दौरान अचानक एक झोंपड़ी में आग लग गई। इसका पता लगने पर पिता दो बच्चियों को गोद में उठाकर बाहर निकाल गया। मगर झोंपड़ी में सो रही पांच साल की बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई, जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के गांव शिकारपुर निवासी महेंद्र पत्नी और चार बच्चों के साथ रहते हैं। महेंद्र ऑपरेशन कराने के बाद शुक्रवार को अपने साढ़ू अखिलेश के साथ घर लौटे थे। रात को महेंद्र अपनी 12 साल की बेटी निशा, आठ वर्ष की स्वाती और पांच साल की जानवी के साथ झोंपड़ी में मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। उनकी पत्नी और छह माह का बेटा सोरियन झोंपड़ी के बाहर सोए थे।
रात में करीब 10 बजे तेज आंधी आई। इसी दौरान अचानक महेंद्र की झोंपड़ी में आग लग गई। झोंपड़ी में धुआं घुटने पर महेंद्र की आंग खुली तो आग की लपटें निकल रहीं थीं। वह उसने तीनों बच्चियों को गोद में उठाकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन हड़बड़ाहट में दो बेटियां ही गोद आ सकी। उन दोनों को वह झोपड़ी के बाहर भाग गया। मगर आग की चपेट में तीसरी बेटी जानवी गंभीर रूप से झुलस गई। महेंद्र के शोर मचाने पर जमा हुए लोगों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक जानवी बुरी तरह जल चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से जानवी को रात में ही राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह करीब आठ बजे जानवी ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उधर आग में झोंपड़ी में रखा घरेलू सामान भी जल गया।
विज्ञापन

झोंपड़ी में आग लगने पर बच्ची के जलने का मामला संज्ञान में आया है। लेखपाल से जांचकर रिपोर्ट देने को कहा गया है। पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। - दशरथ कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें