पुवायां। एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में दुपट्टे से लटका मिला है। युवती के पिता और मां घर से गायब हैं।
गांव खांड़ेपुर मड़ैया निवासी वरणपाल की 20 वर्षीय पुत्री शांति देवी का शव सोमवार दोपहर घर के कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका देखा गया। इसकी चर्चा फैलने पर गांव के तमाम लोग जमा हो गए। इस बीच शांतिदेवी के पिता और मां कहीं चले गए। बहन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
गांव में इस मामले को लेकर व्यापक चर्चा है, लेकिन कोई भी शांति देवी की मौत के मामले में खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। दरोगा नगेंद्र सिंह ने बताया कि शांति देवी का अपने पिता और मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस कारण शांतिदेवी फंदे से लटक गई।