फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर झोंका फायर, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार चलता है मगर उसे खबर नहीं लगती। यही वजह है कि अवैध शराब के बड़े धंधे को पकड़ने के लिए एसओजी को कार्रवाई करनी पड़ी। शुक्रवार रात एसओजी और राजघाट चौकी पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी। शराब माफिया ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी एस आनंद पूरे जिले में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चला रहे हैं। चौक कोतवाली से करीब एक किलोमीटर के दायरे में स्थित अब्दुल्लागंज और अजीजगंज में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार होता है मगर पुलिस को इसकी भनक नहीं लगती। शनिवार की रात एसओजी टीम को अजीजगंज श्मशानघाट स्थित अब्दुल्लागंज मोहल्ले में गर्रा टापू के पास अवैध शराब बनाने की सूचना मिली थी। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना एसपी को दी गई। इसके बाद एसपी ने अवैध शराब पकड़ने के लिए खुद मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने पुलिस टीम को तत्काल दबिश के निर्देश दिए। इसके बाद एसओजी और राजघाट चौकी की पुलिस टीम ने छापेमारी की। अवैध शराब बना रहे लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें संजीव, अनिल, विवेक, सुनील निवासी जियाखेल और रोजा थाना क्षेत्र के ग्राम रहवा कलां निवासी टिंकू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से छह हजार लीटर लहन बरामद कर नष्ट किया। 150 लीटर अवैध शराब, दस गैस चूल्हे, शराब बनाने के उपकरण, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। अंधेरे का फायदा उठाकर मोहल्ला जियाखेल निवासी जितेंद्र मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
मुखबिर की सूचना पर चौक कोतवाली क्षेत्र में अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ छापेमारी की थी। जहां पुलिस और शराब बनाने वालों के बीच मुठभेड़ हुई थी। पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बड़े पैमाने पर बरामदगी की गई है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

संजय कुमार, एसपी सिटी
5 से 10 लीटर शराब बरामद कर कोतवाली पुलिस थपथपा लेती थी पीठ
चौक कोतवाली क्षेत्र में स्थित मोहल्ला अब्दुल्लागंज और अजीजगंज में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार होता है। दोनों ही इलाके चौक कोतवाली से थोड़ी ही दूरी पर हैं। वहीं कोतवाली पुलिस 5 से 10 लीटर अवैध शराब के साथ युवकों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपाती थी। शनिवार की रात जब खुद एसपी ने उसी इलाके से बड़े पैमाने पर शराब की बरामदगी कराई तो कोतवाली पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें