फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने को लेकर बवाल, तमंचा लहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी स्थित रोजा चीनी मिल गेट से दनियापुर की ओर जाने वाले मार्ग पर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली निकालने को लेकर बवाल हो गया। बाइक सवार ने कई साथियों को बुला कर ट्रॉली चालक व उसके साथी को लाठी-डंडों से जमकर पीटा और सूजा घोंपकर ट्रैक्टर के दोनों टायर पंक्चर कर दिए। विवाद बढ़ने पर तमंचे भी लहराए गए। दो लोग जख्मी हो गए। काफी देर बाद पुलिस मौके पर आई।
विज्ञापन

गांव रौसर निवासी अतुल पाल गन्ना तुलवाने के लिए रोजा चीनी मिल आ रहे थे। तभी बाइक सवार ने ट्रॉली के सामने अपना वाहन खड़ा कर दिया। ट्रॉली चालक ने बाइक हटाने की बात कही तो सवार आगबबूला हो गया। अतुल के साथ गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि बाइक सवार ने अपने कई साथियों को बुला लिया और अतुल की पिटाई कर दी। अतुल के साथ में आए अमन ने विरोध किया तो हमलावरों ने उसकी भी पिटाई कर दी। बाइक सवार युवक ने अपने बाइक की डिकी में रखा तमंचा निकाल लिया और तान दिया। सूजा घोंपकर ट्रैक्टर के टायर पंक्चर कर दिए। पुलिस भी घटना के काफी देर बाद पहुंची।
पीड़ित ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी है। दोनों घायलों का मेडिकल कराया गया है। एसआई सुशील कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें