फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की नीयत से घर में घुसा अधेड़, महिला ने कमरे में किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। एक अधेड़ व्यक्ति दुष्कर्म की नीयत से घर में घुसा तो महिला ने सूझबूझ और हिम्मत से काम लेते हुए आरोपी को कमरे में बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया। आरोपी पक्ष के कुछ लोगों ने महिला की पिटाई कर चाबी छीनने की कोशिश भी की लेकिन महिला ने चाबी नहीं दी। सूचना पर पुलिस ताला तोड़कर आरोपी को थाने ले गई, लेकिन कुछ नेताओं के आरोपी की पैरवी के चलते देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

बंडा के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति मजदूरी करने बाहर गया है। वह घर पर डेढ़ वर्ष की पुत्री के साथ अकेली रहती है। सोमवार रात गांव का ही एक व्यक्ति दीवार फांदकर घर में घुस आया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। युवती के अनुसार वह लघुशंका का बहाना कर कमरे से बाहर निकली और कमरे में बाहर से ताला लगा दिया।
महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंचे। महिला का आरोप है कि इस बीच आरोपी पक्ष के लोगों ने मौके पर आकर उसकी पिटाई कर चाबी छीनने की कोशिश की, लेकिन उसने चाबी नहीं दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस बीच महिला थाने चली गई। पुलिस ने ताला तोड़कर आरोपी को बाहर निकाला और थाने ले गई। महिला ने नामजद तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि कुछ नेता आरोपी की मदद में लगे हैं, जिस कारण पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन

बंडा के थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि कमरे का ताला तोड़कर एक व्यक्ति को थाने लाया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें