शाहजहांपुर। 18 मार्च को थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। गांव के ही रहने वाले 15 साल के किशोर पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 मार्च को आठ साल बच्ची गांव के ही 15 साल के नाबालिग के साथ गांव के बाहर खेल रही थी। बच्ची के पिता का आरोप है कि आरोपी ने बच्ची को गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी फरार हो गया। बच्ची रोती हुई घर पहुंची और उसने घटना की जानकारी माता-पिता को दी। रविवार दोपहर पीड़िता का पिता ने थाने जाकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेजकर पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार लिया है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।