शाहजहांपुर। दुर्गियाना एक्सप्रेस में एक यात्री ने जमकर हंगामा किया। रोजा स्टेशन पर ट्रेन से उतरा तो गिरने से जख्मी हो गया। जिस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अमृतसर से कोलकाता जा रही दुर्गियाना एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में एक युवक यात्रा कर रहा था। रोजा स्टेशन पर पीछे ट्रेन रुकने पर यह उतरा, इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी, जिस पर काफी कोशिश करने के बाद ट्रेन में चढ़ा और हंगामा करने लगा। इस बीच ट्रेन रोजा स्टेशन पर 6:00 बजे पहुंची और ट्रेन से उतरते समय यह नीचे गिर गया। स्टेशन मास्टर और कंट्रोल को सूचना दी गई। कंट्रोल के आदेश पर रोजा रेलवे के डॉक्टर दल बल के साथ पहुंचे और युवक को प्राथमिक उपचार दिया। बाद में हालत अधिक खराब होने के कारण उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इससे पहले 02392 श्रमजीवी एक्सप्रेस में यात्री की हालत खराब हुई। जिसको शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर रोककर प्राथमिक उपचार दिया गया। उसके बाद ट्रेन रवाना हुई।