फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से लापता युवक का शव जंगल में मिला

विज्ञापन
जंगल में रिंकू का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
खुटार। घर से पांच दिन से गायब युवक का शव जंगल में पेड़ पर काफी ऊंचाई पर लटकता पाया गया। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजवाया।
विज्ञापन

खुटार के मोहल्ला नौगवां कोट निवासी रामऔतार का 22 वर्षीय रिंकू कुमार 28 फरवरी से घर से लापता था। परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चलने पर रिंकू की मां रामवती ने पुलिस को तहरीर दी। बृहस्पतिवार सुबह कसबे के कुछ लोग खुटार रेंज के गांव बुझिया के पास जंगल में लकड़ी लेने गए तो वहां एक पेड़ पर काफी ऊंचाई पर शव लटकता देख जंगल से भाग आए। चर्चा होने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
खुटार थाने की पुलिस और रिंकू के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजवाया है। शव सड़ने लगा था, इससे पुलिस का अनुमान है कि रिंकू ने गायब होने के दिन ही फांसी लगाकर जान देदी। रिंकू के तीन बच्चे पांच वर्षीय पुत्री वर्षा, तीन वर्षीय नैना और आठ माह का पुत्र राग है। रिंकू की मौत से पत्नी नीतू देवी, पिता रामऔतार, मां रामवती, भाई राकेश, नीरज का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें