फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से सड़क पर गिरी महिला, ट्रक ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज रफ्तार बाइक अचानक एक साइकिल से टकरा गई। इससे बाइक सवार महिला सड़क पर जा गिरी, जिसे उधर से गुजरे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सदर बाजार थाना क्षेत्र के चिनौर गांव के रहने वाले रामपाल ने अपनी बेटी पूजा (20) की शादी जंगबहादुर गंज के अल्लीपुर गांव के अमित से एक साल पहले की थी। रविवार दोपहर करीब एक बजे पूजा अपने चाचा परविंदर के साथ बाइक पर ससुराल जा रही थी। रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव के पास परविंदर की बाइक एक साइकिल से टकरा गई। इससे बाइक असंतुलित होने से पूजा सड़क पर जा गिर। तभी सामने से आए ट्रक ने पूजा को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस की हिरासत में ट्रक चालक नंदू गुप्ता ने बताया कि वह रोजा से यूरिया लेकर बिलसंडा जा रहा था। रास्ते में हादसा हो गया। रोजा थाने के प्रभारी निरीक्षक डीके शर्मा ने बताया कि परिजन की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें