फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर) । नाबालिग को घर में बुलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बंडा के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि 24 जनवरी की शाम छह बजे उसकी 16 वर्षीय बहन को गांव का ही राहुल सिंह अपने घर बुला ले गया। कुछ देर बाद उसकी बहन रोती हुई घर आई और बताया कि राहुल ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। राहुल ने धमकी दी है कि दुष्कर्म की शिकायत करने पर जान से मार देगा।
सोमवार को किशोरी के भाई ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि राहुल सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म करने और जान से मार देने की धमकी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

खुटार में किशोरी से नाबालिग ने किया दुष्कर्म
पुवायां। खुटार के एक गांव में एक नाबालिग ने चचेरे भाई के घर आई किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। रविवार को हुई घटना में दो दिन से पंचायत कर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

बंडा के एक गांव की किशोरी का चचेरा भाई खुटार के एक गांव में रहता है। कुछ दिन पूर्व किशोरी अपने चचेरे भाई के घर रहने आई थी। रविवार को पड़ोस के घर के किशोर ने लड़की को बहाने से घर में बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने घर जाकर चाची को जानकारी दी। चर्चा गांव में फैली तो दोनों पक्षों के लोग सक्रिय हो उठे। किशोरी अपने चचेरे भाई के साथ रिपोर्ट दर्ज करने खुटार के लिए निकली तो उसे गांव रामपुर कलां में ही रोक लिया गया और दो दिन से गांव में मामले को रफा दफा करने के लिए पंचायत चल रही है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें