फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो में दिखे असलहा लहराते युवक, पुलिस करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती रेती में दो दिनों पूर्व क्रिकेट खेलने के दौरान हुई फायरिंग की वारदात हुई थी। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। अब एक सीसीटीवी फुटेज का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक असलहे लिए हुए दिख रहे हैं। लोग वीडियो को वारदात से जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस वीडियो की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

17 जनवरी को थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती रेती में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने नाजायज असलहों से रात में फायरिंग की थी। करीब 10 राउंड फायर हुए थे। मामले में मोहल्ले के ही मान सिंह की ओर से तहरीर दी गई थी। देर रात दोनों पक्षों के बीच थाने में समझौता भी हो गया था। इसी के चलते पुलिस ने कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई। अब एक सीसीटीवी फुटेज का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चार युवक असलहे लिए दिखाई दे रहे हैं। लोग इस वीडियो को फायरिंग की वारदात से जोड़ रहे हैं। आरसी मिशन थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मोहल्ला नई बस्ती रेती में हुई फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसकी सत्यता की जांच की जाएगी। वीडियो में नाजायज असलाह लहराते हुए दिख रहे युवकों के खिलाफ पुलिस की ओर से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें