शाहजहांपुर के टाउनहाल ओवर ब्रिज पर सेल्फी प्वांइट का टूटा चश्मा । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सोमवार रात कुछ शरारती तत्वों ने टाउनहाल ओवरब्रिज के पास बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर बने स्वच्छ भारत मिशन के प्रतीक चश्मे को तोड़ डाला। नगर आयुक्त के निर्देश पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नगर निगम की ओर से टाउनहाल ओवरब्रिज के पास एक सेल्फी प्वाइंट बनवाया गया है। जिसका उद्घाटन 11 नवंबर को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने किया था। इस सेल्फी प्वाइंट को बनाने का उद्देश्य शहर को दूसरे महानगरों की तरह सुंदर और स्वच्छ बनाना है। यह मंडल का एकमात्र सेल्फी प्वाइंट है जिसे स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने के लिए सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ है। सोमवार को किसी शरारती तत्व ने सेल्फी प्वाइंट को क्षतिग्रस्त कर दिया। चश्मे पर लगी एलईडी लाइट और प्लास्टिक की ब्रीड को तोड़ डाला, जिससे उसकी शोभा बिगड़ गई है। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि सेल्फी प्वाइंट को नुकसान पहुंचाने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने इस हरकत पर नाराजगी जताई है।