चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। ऑक्सीजन प्लांट में नकब लगाकर चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। प्लांट के मैनेजर की ओर से रोजा थाने में तहरीर दी गई है। वहीं पुलिस का मानना है कि चोरी में प्लांट के किसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है।
अजीत सिंह निवासी बिजलीपुरा ने रोजा थाने में तहरीर देकर बताया कि वह मोहम्मदी रोड स्थित प्रेम नारंग ऑक्सीजन प्राइवेट लिमिटेड में मैनेजर है। शनिवार की रात किसी समय चोर दीवार में नकब लगाकर प्लांट में लगा ट्रांसफार्मर तोड़कर उसका सामान ले गए। बताया जा रहा है कि सामान की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। रोजा थाने के प्रभारी निरीक्षक डीके शर्मा ने बताया कि अभिषेक नारंग की फैक्टरी में चोरी की सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया। चोरी में कोई फैक्टरी का व्यक्ति भी शामिल है। वारदात का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। संवाद