फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता और भाई ने हत्या के बाद नाले में दबाई किशोरी की लाश

Wed, 07 Oct 2020 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आखिरकार अमर उजाला की खबर सही साबित हुई। सिंधौली इलाके के सकरिया नाले में मिट्टी से दबी मिली लाश पड़ोस के एक गांव में रहने वाली किशोरी की निकली। किशोरी को गर्भवती जानने के बाद पिता ने गला दबाकर मार दिया था। इसके बाद बेटे की मदद से गला काटने के बाद लाश बोरे में बंद करके नाले में मिट्टी से दबा दी थी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का आरोपी भाई अभी फरार है।

विज्ञापन


सिंधौली थाना क्षेत्र में दुल्हापुर गांव के पश्चिम में स्थित सकरिया नाले में किशोरी की लाश मिट्टी में दबी होने की चर्चा थी। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। ग्रामीणों के बीच ऑनर किलिंग की चर्चा थी। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता बुधवार के अंक में प्रकाशित किया। एसपी एस. आनंद के निर्देश पर सोमवार देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जो बोरे में बंद था। शव से धड़ से अलग था।

पुलिस ने छानबीन की तो शव पड़ोस के गांव में रहने वाली नीमा (17) का निकला। पुलिस ने घरवालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो ऑनर किलिंग का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक किशोरी का गांव में किसी लड़के से प्रेम संबंध थे। इसकी चर्चा गांव में फैली तो बात किशोरी के पिता तक पहुंच गई। पिता ने ध्यान से देखा तो पेट फूलने की आशंका पर पूछने पर गर्भवती होने की जानकारी हुई। पिता के पूछने पर उसने प्रेमी का नाम नहीं बताया। इस पर पिता ने 24 सितंबर की रात करीब दस बजे कमरे में सो रही बेटी का गला दबा दिया।
विज्ञापन


हत्या करने के बाद लाश को कंधे पर डालकर सकरिया नाले में ले गया। उसके कहने पर बेटा साथ में बांका लेकर गया। जहां उसने बांका से बेटी का गला काटा और लाश को बोरे में बंद करके मिट्टी में दबा दिया। खून से सना बांका घर में छिपाने के बाद हत्यारोपी पिता-पुत्र फरार हो गए। लाश मिलने के बाद मंगलवार को सिंधौली पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घर से हत्या में प्रयुक्त हुआ बांका भी बरामद कर लिया गया। मृतका के भाई की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

नाले में मिली लाश पड़ोस के गांव की नाबालिग की है। उसका गांव के किसी लड़के से प्रेम प्रसंग था। उसे गर्भवती देखने के बाद पिता ने सोते समय गला दबा दिया। इसके बाद और भाई ने गला काटने के बाद लाश को नाले में दबा दिया था। हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भाई की तलाश जारी है।
विज्ञापन

- एस आनंद, एसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें