फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैगलगंज में अवैध रूप से टिकट बनाने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आरपीएफ ने बुधवार को अवैैैध तत्काल टिकट बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान मैगलगंज में दो व्यक्तियाें को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से आठ टिकट और 20795.98 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

आईपीएफ शिवदयाल मीणा ने बताया कि बुधार को तत्काल टिकट बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर मैगलगंज में स्थित आरके ट्रेडर्स से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार मुकेश कुमार (30) पुत्र रामस्वरूप निवासी मैगलगंज जिला लखीमपुर खीरी व राजेंद्र कुमार शर्मा (55) पुत्र चंद्रिका प्रसाद शर्मा निवासी मेन बाजार मैगलगंज, जिला लखीमपुर खीर के पास से आठ व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने यात्रा किए हुए आठ टिकट बरामद हुए हैं। इनकी कीमत 20795 रुपये 98 पैसे है। बताया कि ये लोग तत्काल टिकट बनाने का काम काफी समय से कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर बुधवार को दोपहर दो बजे छापा मार कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। गुरुवार को उन्हें एसीजेएम नार्दर्न रेलवे बरेली की अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें