फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। एक गांव में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों तरफ के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी और उसी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव निवासी 18 साल की युवती मंगलवार सुबह करीब छह बजे घूरे पर कूड़ा डालने गई। आरोप है कि लौटते समय अपने दरवाजे के आगे चबूतरे पर बैठे गांव के युवक ने युवती से अश्लील हरकतें कर दीं। उसने घर लौटने अपनी मां को बताया। वह शिकायत करने गई तो आरोपी और उसकी मां ने मारपीट कर दी। इस बीच युवती के दो भाई पहुंच गए। फिर सबने मिलकर आरोपी और उसकी मां को पीटा। इसकी सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को निगोही सीएचसी भेज दिया। वहां से युवती, उसकी मां और आरोपी व उसकी मां को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवती के पिता ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
थाना प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि युवती के पिता की ओर से आरोपी धर्मवीर व उसकी मां विश्वना देवी के विरुद्ध छेड़छाड़ व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें