फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी कार्यालय परिसर में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश के आरोप की रिपोर्ट नहीं लिखी तो पीड़ित महिला आत्मदाह करने के लिए एसपी कार्यालय परिसर जा पहुंची। पीड़ित ने पेट्रोल भरी बोतल पर्स से निकाली तो गेट पर मौजूद सिपाही ने पकड़ लिया। रिपोर्ट दर्ज कराने के आश्वासन पर महिला शांत हुई। हालांकि बाद में सदर कोतवाली में पीड़ित की ओर से आरोपी जेठ और बाकी परिवार वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

पीड़ित महिला सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक की रहने वाली है। मार्च 2020 में उसके पति ने पड़ोस की लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिसे लेकर वह बाहर चला गया। पीड़ित के मुताबिक वह परिवार के बाकी लोगों के साथ रह रही थी। 11 सितंबर की रात करीब डेढ़ बजे जेठ चुपचाप कमरे में पहुंचा और महिला को दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर महिला को गला दबाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला के शोर मचाने पर घर को बाकी लोग जमा हो गए। जाते समय आरोपी यह कहकर गया कि अगर इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे वह जान से मार देगा। सुबह होने पर पीड़ित ने मायके वालों को बुला लिया। इसके बाद पीड़ित की बहन और पिता पहुंचे तो उन्हें घर में नहीं घुसने दिया। मजबूरन उसने छत पर जाकर पूरी घटना अपनी बहन को बताई। इस पर घर में मौजूद दूसरा जेठ, सास, जेठानी और पूनम पीड़ित को बाल पकड़कर घसीटते हुए छत से नीचे ले गए और उसे पीटने के बाद घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने सदर कोतवाली जाकर तहरीर दी। तभी से महिला लगातार सदर बाजार थाने के चक्कर लगा रही थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पीड़ित महिला माता-पिता के साथ एसपी से शिकायत करने उनके कार्यालय परिसर पहुंची। कोरोन संक्रमण के चलते एसपी आफिस कार्यालय परिसर में तैनात सिपाही ने महिला का बुखार चेक किया। तभी महिला ने अपने पर्स के अंदर से प्लास्टिक की बोतल निकाली, जिसमें पेट्रोल भरा हुआ था। सिपाही ने देखते कोशिश करके महिला के हाथ से बोतल छीन ली। शोर सुनकर पहुंचे सीओ ने महिला को रिपोर्ट लिखाने का आश्वासन दिया। बातचीत करने के बाद महिला को सदर कोतवाली भेज दिया गया। कहीं तब जाकर पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसमें आरोपी जेठ और सास-ससुर समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है।
महिला ने इससे पूर्व थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। मामले की जांच थाना सदर बाजार पुलिस ने की थी। सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए हैं। इससे पता चला है कि जिस दिन की घटना महिला बता रही है, उस दिन वह घर पर मौजूद ही नहीं थी। कार्रवाई को दबाव बनाने के लिए महिला पुलिस ऑफिस में पेट्रोल ले आई थी। फिलहाल तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय कुमार, एएसपी सिटी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें