फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर का माफिया कांट में चला रहा था शराब की अवैध फैक्टरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ कांट। कानपुर का माफिया विकास गुप्ता कांट में शराब की अवैध फैक्टरी चला रहा था। एसपी सिटी संजय कुमार के नेतृत्व में एसओजी और कांट पुलिस ने शुक्रवार रात छापा मारकर विकास और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके पर दर्जनों पेटी शराब, केमिकल, खाली बोतलें, ढक्कन और मशीनें मिलीं। आरोपियों के खिलाफ कांट थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विकास वर्ष 2018 में उन्नाव में हुई जहरीली शराब कांड का आरोपी भी है।
विज्ञापन

एसपी एस. आनंद ने बताया कि थाना कांट के औद्योगिक क्षेत्र में एक गोदाम के अंदर शराब की अवैध फैक्टरी चलने की सूचना मिली थी। जहां से पेटियों में पैकिंग करके अवैध शराब को कई जिलों में सप्लाई किया जाता था। उन्होंने पूरी जानकारी जुटाने के बाद एसपी सिटी संजय कुमार के नेतृत्व में एसओजी टीम और कांट थाना पुलिस की टीम बनाई। शुक्रवार रात टीम ने अवैध शराब फैक्टरी में छापा मारा। जहां कानपुर नगर का शराब माफिया विकास गुप्ता पुत्र रामप्रकाश गुप्ता, उसका साथी प्रताप कुमार पुत्र प्रकाश और प्रमोद कुमार पुत्र बुद्धीलाल निवासी ग्राम चोराई थाना बिधनू और चमन सिंह पुत्र जदुनंदन सिंह थाना शेरामऊ दक्षिणी को पुलिस ने दबोच लिया। उनसे पूछताछ करने पर गैंग में शामिल सुंदरलाल यादव, पवन कुमार गुप्ता, प्रशांत उर्फ प्रायांशु, मोहित, राजेश के नाम प्रकाश में आए। मौके पर भारी मात्रा में अवैध शराब, केमिकल, विभिन्न ब्रांड के रैपर, खाली बोतलें, ढक्कन और पैंकिग मशीन बरामद हुई।
विकास ने जेल से छूटने के बाद कांट में बनाया था ठिकाना
एसपी ने बताया कि विकास गुप्ता कानपुर का रहने वाला है। वहीं अवैध शराब का धंधा करता था। कानपुर और उन्नाव पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद उसने शाहजहांपुर के कांट में अपना नया ठिकाना बना लिया था। यहां वह बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाकर सप्लाई कर रहा था।
विज्ञापन

ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बेची जाती थी अवैध शराब
अवैध शराब खाली बोतलों में भरकर कई ब्रांडेड कंपनियों के नाम से बेची जाती थी। पुलिस मौके पर शराब के अलावा 16 बोतल रंग, एक टवेरा गाड़ी, दो बोरे खाली बोतल, पांच ड्रम केमिकल, तीन ब्रांडेड कंपनियों के रेपर व बारकोड और बोतल और ढककन बरामद हुए।
एसपी ने टीम को दिया 25 हजार का इनाम
टीम में कांट कोतवाली प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह, एसओजी प्रभारी रवि कुमार, एसआई राकेश सिंह, संजय शुक्ला, भारत सिंह, सिपाही अमित दुबे, राम सजीवन, सलीम, यासीन, कपिल आदि रहे। एसपी ने पूरी टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें