फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में छपवाई गई थीं फर्जी रसीदें

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में दाखिल खारिज की फीस जमा करने के नाम पर फर्जी रसीदें देने का मामला नया नहीं है। यह खेल करीब चार-पांच महीने से चल रहा था। शिकायतें मिलने पर नगर आयुक्त द्वारा जांच कराने पर गबन का मामला सामने आया है। फिलहाल मामले में एक लिपिक को निलंबित कर दिया गया है। यह सब स्टाफ की मिलीभगत से संभव नहीं है। मामले की जांच होने पर और भी लोगों के नाम गबन में सामने आ सकते हैं। हालांकि विभाग में चर्चा है कि फर्जी रसीदों को बरेली में छपवाया गया था, जिनको फीस लेकर काटकर दिया जाता था।
विज्ञापन

किसी भी जमीन-जायदाद के दाखिल-खारिज और नामांतरण के लिए नगर निगम में एक अलग विभाग है। अब भी कोई नामांतरण के लिए आवेदन करता है, तो उसका सत्यापन कराया जाता है। इसके लिए क्षेत्रवार कर्मचारी तैनात हैं। सत्यापन के बाद ही दाखिल खारिज बनाया जाता है। इसकी रसीद लिपिक सक्षम यादव द्वारा काटी जाती थी। इधर विभाग में चर्चा है कि ये रसीदें फर्जी तरीके से बरेली में छपवाई गई थीं और इसके लिए स्टोर कीपर द्वारा नंबर जारी किया गया। दाखिल खारिज की फीस जमा करने के नाम पर रसीद को काटकर आवेदक को सौंपकर पूरी रकम लिपिक द्वारा हजम कर ली जाती थी। यह खेल पिछले चार-पांच महीने से चल रहा था। जब लोगों के पास फीस जमा न करने के नोटिस पहुंचने लगे तो शिकायत की गई। इसके बाद लिपिक को निलंबित किया गया।
मामले की जांच उप नगर आयुक्त आशुतोष दुबे द्वारा की जा रही है। एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी। इसमें जो भी लोग सामने आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी तरह का भ्रष्टाचार व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - संतोष शर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें