फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटे चावलों से भरा ट्रक नायब तहसीलदार ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। मोटे चावलों से भरा ट्रक मंगलवार रात एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने पकड़ा। चावल कोटे के होने का शक है, जिसको लेकर अफसर छानबीन में जुटे हैं। बुधवार देर रात तक कुछ स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन

जलालाबाद एसडीएम सौरभ भट्ट को मंगलवार रात एक ट्रक कोला मोड़ की गोदाम से चावल लादकर गांव दिवियापुर स्थित दूसरे गोदाम पहुंचने की सूचना मिली। चावल कोटे के बताए गए, जो बिक्री के लिए बाहर भेजे जाने की सूचना दी। एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार धीरेश सिंह दिवियापुर पहुंचे और ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया। ट्रक में चावलों के 380 कट्टे भरे थे। ट्रक चालक मौके पर कोई कागजात नहीं दिखा पाया, जिससे ट्रक मंडी समिति में खड़ा करा दिया गया। बुधवार सुबह क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी वेद प्रकाश, नायब तहसीलदार तथा पूर्ति निरीक्षक पवन कुमार ने मामले की छानबीन शुरू की। चावल मालिक का पता लगने पर उसे बुलवाया गया। उसके द्वारा दिखाए गए कागजों की जांच की गई। टीम कोला मोड़ गोदाम भी गई, जहां साठ कट्टे चावल और रखे मिले। टीम ने वहां मिले मजदूरों से भी पूछताछ की। देर शाम तक टीम की जांच पड़ताल जारी रही, लेकिन अधिकारी किसी नतीजे पर नही पहुंच सके। एसडीएम सौरभ भट्ट ने बताया कि अधिकारियों की टीम जांच कर रही है। मामला संदिग्ध है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें