फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से गेहूं की बोरियां चुराने के मामले का खुलासा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आरपीएफ ने 17 जुलाई को मालगाड़ी से गेहूं की बोरियां चुराने के मामले का खुलासा किया है। इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने खड़ी मालगाड़ी की बोगी से पांच बोरी गेहूं की उतारने और रेलवे लाइन के किनारे बड़ी-बड़ी झाड़ियों में छुपाने की बात स्वीकारी है। वहीं उसका साथी फरार है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर एसडी मीणा ने बताया कि छह जुलाई बृहस्पतिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मालगाड़ी से गेहूं की बोरियां चुराने वाला व्यक्ति शहीद बाबा की मजार पर सो रहा है। सूचना पर उप निरीक्षक नरबीर सिंह ने हेड कांस्टेबल राकेश सिंह, सीटी योगेश धामा रात करीब 10:30 बजे मौके पर पहुंचे। आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान रोजा थाना क्षेत्र के गांव पिंग रामापुर निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई। उसने बताया कि गांव के ही एक साथी के साथ रोजा क्षेत्र में खड़ी मालगाड़ी की बोगी को काटकर पांच बोरी गेहूं उतार लिया। जिन्हें रेलवे लाइन के किनारे बड़ी-बड़ी झाड़ियों में छुपा दिया था, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने उन्हें ऐसा करते देख लिया, इस कारण दोनों गेहूं की बोरियों को छोड़कर भाग गए। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कर ली गई है, जिसको कोर्ट में पेश किया गया। वहीं फरार अभियुक्त की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें