फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा विधायक के गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र में स्थित डभौरा गांव में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाश ब्लाक प्रमुख जैतीपुर एवं गांव के एक संभ्रांत व्यक्ति के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर गोलियां चला रहे थे। फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना रविवार रात 10 बजे की है। डभौरा निवासी कटरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस घटना की जानकारी मिलने पर अफसरों को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव डभौरा में रविवार की रात आधा दर्जन बदमाशों ने एक धर्मस्थल के पास आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने जैतीपुर ब्लॉक प्रमुख तथा गांव के संभ्रांत व्यक्ति बादशाह यादव के लिए अपशब्द कहे और ताबड़तोड़ 25 राउंड फायर कर दिए। देर रात फायरिंग की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। विधायक के गांव में हुई फायरिंग से पुलिस में हड़कंप मच गया। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस को मौके से छह खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। मामले में गांव के बादशाह यादव की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं मामला विधायक प्रिंस के संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल एडीजी जोन बरेली व एसपी शाहजहांपुर को फोन कर घटनाक्रम से अवगत कराया और बदमाशों की पहचान कर उनकी तत्काल गिरफ्तारी के लिए कहा। मंगलवार की देर रात एसपी डॉक्टर एस चनप्पा भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया। थाना पुलिस से बदमाशों की पहचान कराकर तत्काल गिरफ्तारी किए जाने के निर्देश भी दिए हैं। लाक डॉउन में विधायक के गांव में फायरिंग की घटना पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठा रही है।
गांव डभौरा में रविवार की रात 10 बजे कुछ बदमाशों के द्वारा 25 राउंड फायर किए जाने की सूचना मिली थी। मामले से एडीजी तथा एसपी को अवगत कराया गया। प्रतीत होता है कि बदमाशों का एक गिरोह आसपास सक्रिय है। गांव में दहशत का माहौल है। मामले से मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया जाएगा। - वीर विक्रम सिंह प्रिंस, भाजपा, मीरानपुर कटरा विधानसभा क्षेत्र विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें