फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में कराया गया पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बाइक भिड़ने के बाद हुए विवाद में चिनौर तिराहे पर पिता-पुत्र की हत्या की वारदात का पुलिस बुधवार को खुलासा कर सकती है। सोमवार रात पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया था, जबकि अन्य चार आरोपी भी पुलिस के रडार पर हैं। देर रात तक पुलिस उन्हें भी हिरासत में ले सकती है। वहीं मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद भारी फोर्स की मौजूदगी में पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर तिराहे पर गांव चिनौर निवासी कैलाश वर्मा और उनके पुत्र आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में निखिल निवासी ओसीएफ स्टेट, आदर्श निवासी आवास विकास कॉलोनी, प्रभात, विनोद कुमार, गंगा प्रसाद, रोहित निवासी गांव चिनौर के खिलाफ बलवा, हत्या आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई थी। लाकडॉउन में रात सात बजे के बाद भी पुलिसकर्मी रोड पर मौजूद नहीं थे। एक घंटे तक बवाल होता रहा। इसके बावजूद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। हालांकि नामजद एफआईआर होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को सोमवार को ही हिरासत में ले लिया था। उनसे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों तक भी पुलिस पहुंच चुकी है। मंगलवार को पुलिस ने कई इलाकों में दबिश दी। बुधवार को मामले का खुलासा किया जा सकता है। मंगलवार को कैलाश और आकाश के शव का गमगीन में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी को कई टीमें बनाकर दबिश दी गई हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - किरन पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना सदर बाजार।
विज्ञापन

सहनशीलता खोने से लोग छोटी-छोटी बातों पर कर रहे बड़े अपराध
राजकीय मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. शेषांक गंगवार का कहना है कि आज के माहौल में व्यक्ति सहनशीलता खोता जा रहा है। छोटी-छोटी बातों को लेकर फायरिंग और मर्डर तक हो रहे हैं। जरा सा विवाद होने पर व्यक्ति आवेश में आ जाता है और बड़ी वारदात कर गुजरता है, जिसका बाद में उसे पछतावा होता है। गुस्सा जल्दी आना और बदला लेने की फितरत भी ऐसी घटनाओं को जन्म देती हैं।
लॉकडाउन में भी नहीं थमा हत्याओं का सिलसिला
शाहजहांपुर। लॉकडाउन में कहने को तो जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है, लोगों के घरों से निकलने तक पर पाबंदी रही, लेकिन अपराधियों को हौसले पस्त नहीं हुए। 25 मार्च से अब तक जिले में 14 हत्या की वारदातें हो चुकी हैं, जबकि इन वारदातों में दर्जनों लोग घायल हुए, जो जिले में बिगड़ी कानून व्यवस्था के हालात बयां कर रहे हैं। आज भी इन वारदातों में घायल लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में हुई आपराधिक वारदातें
- 25 मार्च को जलालाबाद क्षेत्र के अमापुर अमेला गांव निवासी रिंकू की हत्या।
- 27 मार्च को तिलहर थाना क्षेत्र के दलेलापुर गांव निवासी राममूर्ति की भाला मारकर हत्या।
- 31 मार्च को सिधौली थाना क्षेत्र के गांव कटपुरा में भूमि विवाद में किशोर रामजी के मारी गोली।
- 11 अप्रैल को मारपीट में घायल कलान क्षेत्र के गांव टडई निवासी बदन सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई।
- 14 अप्रैल को कलान थाना क्षेत्र के नगर निवासी बालकराम गुप्ता की हत्या।
- 19 अप्रैल को रोजा क्षेत्र के गांव वाजिदपुर मेडिकल के छात्रों की सैनिटाइज कराने पर पिटाई कर दी गई थी।
- 19 अप्रैल को कांट क्षेत्र के गांव दिलावरपुर में भूसा की ट्रॉली हटाने को लेकर हुए विवाद में पांच लोग घायल हो गए थे।
- 20 अप्रैल को मदनापुर क्षेत्र के क्षेत्र के नवादा रुद्रपुर गांव निवासी रंजीत के मामूली विवाद में चाकू मार दिया था जिससे सकी मौत हो गई।
- 20 अप्रैल को कांट क्षेत्र के कुर्रियाकला गांव में भूमि विवाद में दस घायल।
- 23 अप्रैल को मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव भनपुरा निवासी रघुवर राठौर की विवाद के दौरान ईंट लगने से मौत।
- 27 अप्रैल को निगोही क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर में मामूली बात में घर में घुसकर फायरिग।
- 28 अप्रैल को पुवायां क्षेत्र के टिहरी ढुकरी गांव में रास्ता निकास को फायरिग।
- 29 अप्रैल को क्षेत्र के सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में भूमि विवाद में गोली लगने से बालिका घायल हो गई थी।
- तीन मई को तिलहर क्षेत्र के इमली मोहल्ला निवासी श्रीनिवास राठौर की खेत पर हत्या कर दी गई थी।
- चार मई को निगोही क्षेत्र के गांव परा निवासी युवक ने पत्नी की डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या कर दी।
- छह मई को पुवायां क्षेत्र के गांव लखनापुर में प्रधान के देवर की गोली मारकर हत्या।
- 11 मई को पुवायां क्षेत्र के गांव कुवंरपुर में युवक पर रुपये मांगने पर फायर कर दिया।
-14 मई को चौक कोतवाली इलाके के गांव नवादा इंदेपुर में अधिवक्ता घनश्याम मिश्रा के घर पर खनन माफियाओं ने की फायरिंग।
- 19 मई को सिधौली क्षेत्र के बिलैया गांव निवासी वृद्ध रामप्रताप की हत्या।
- 20 मई को पुवायां मुड़िया कुर्मियात में दो पक्षों में विवाद में छह लोग घायल। तमंचा लहराते वीडियो वायरल।
- 21 मई को निगोही में मारपीट में घायल महिला किरन की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला ने गाली-गलौज का विरोध किया था।
- 24 मई को चिनौर में पिता पुत्र की हत्या।
-25 मई को मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव पिहरिया में मारपीट में घायल हुए पप्पू की राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें