फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न फिरौती भरा पत्र देने वाले मिले अैर न ही अपहृत किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। कस्बा के चर्चित बिजली कर्मी के पुत्र अपहरणकांड में थाना पुलिस से लेकर जिले की क्राइम ब्रांच की टीम पर नौ दिन चले अढ़ाई कोस वाली कहावत बिल्कुल सटीक बैठ रही है। वहीं पांच लाख की फिरौती को आए दूसरे पत्र की मियाद दो दिन बाद खत्म हो रही है। ऐसे में पीड़ित परिवार किसी अनहोनी की आशंका को लेकर बेहद सहमा हुआ है।
विज्ञापन

मोहल्ला आतिशबाजान निवासी बिजली कर्मी विजय मिश्रा का 15 वर्षीय पुत्र शरद मिश्रा 28 जनवरी से लापता है। पुलिस ने किशोर के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की। पुलिस ने एक दो लोगों को उठाकर उनसे पूछताछ भी की, लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद जब पीड़ित परिवार को चार फरवरी को शरद को छोड़ने के बदले आठ लाख की फिरौती का पत्र मिला। तब मामले को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया। जिले की क्राइम ब्रांच ने पीड़ित परिवार से जानकारी जुटाकर मामले की जांच की, फिर भी कोई नतीजा नहीं निकल सका। अब जब 19 फरवरी को शरद के परिवार को एक बार फिर आठ लाख की जगह पांच लाख रुपये की फिरौती दिए जाने का दूसरा पत्र मिला है। ऐसे में पीड़ित परिवार की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। चूंकि दूसरे पर्चे को आए पांच दिन बीत चुके हैं। साथ उस पर्चे की समय सीमा 27 फरवरी को पूरी हो रही है। लिहाजा शरद के परिजन में अनहोनी की आशंका बढ़ने लगी है। कुल मिलाकर शरद को लापता हुए 27 दिन बीत चुके हैं, मगर पुलिस से लेकर जिले की क्राइम ब्रांच इतने दिन गुजर जाने के बाद भी जहां से चली थी आज भी वहीं खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें