फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से रचाना चाहता था शादी, इसलिए गला घोंटकर पत्नी को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। प्रेमिका से शादी रचाने के चक्कर में एक युवक ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने 19 वें दिन फर्रुखाबाद के थाना शमशाबाद क्षेत्र में गन्ने के खेत से सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद किया, तब घटना का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मुड़िया चक निवासी सुरेश कश्यप ने पुत्री 24 वर्षीय ममता की शादी हरदोई के थाना पाली के गांव अंबरपुर निवासी संतोष कश्यप के साथ करीब पांच साल पहले की थी। शादी के दो साल बाद उसके बेटा शैलेंद्र हुआ, जो अब पांच वर्ष का है। करीब बीस दिन पहले संतोष, ममता को मायके छोड़ गया था। पिता सुरेश चंद्र के मुताबिक छह फरवरी को उनके दामाद ने पुत्री को मोबाइल पर कॉल करके कटरा बुलाया और उसे अपने साथ ले गया। जब उन्होंने ससुराल पता किया तो बेटी वहां नहीं पहुंची। दामाद से पूछा तो वह बहाने बनाने लगा। शक होने पर दामाद के खिलाफ तहरीर दी। इधर, पुलिस ने जब संतोष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। साथ ही रविवार को फर्रुखाबाद के थाना शमसाबाद क्षेत्र में गन्ने के खेत से उसका शव सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह छह फरवरी को कटरा चौराहे पर आया था। उसी दिन वह पत्नी को ढाई घाट मेला दिखाने के बहाने साथ ले गया। रात भर वह दोनों मेले में ही रुके। सात फरवरी को मेला से घर चलने को कहकर पत्नी को थाना मिर्जापुर और थाना शमसाबाद थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर एक गन्ने के खेत में ले गया। तब उसने गला घोंटकर उसे मार डाला। शव वहीं गन्ने के खेत में छोड़कर घर चला गया। पत्नी की हत्या की वजह पूछने पर उसने बताया कि उसकी शादी बिना मर्जी के हुई थी। शादी के समय से ही वह पत्नी को बिल्कुल भी पसंद नहीं करता था। उसकी एक प्रेमिका है। वह पत्नी से छुटकारा पाकर प्रेमिका से शादी करना चाहता था।
दो दिन पहले लिखी गई थी अज्ञात में रिपोर्ट
गांव मुड़िया चक निवासी सुरेश ने बेटी के लापता होने की जानकारी दूसरे दिन पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शव मिलने के एक दिन पहले पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

ममता की हत्या के मामले में उसके पति को हिरासत में ले लिया गया है। अभी उससे पूछताछ की जा रही है। अब तक की पूछताछ में पता चला है कि उसी ने अपनी पत्नी की हत्या गला घोंटकर की थी। - डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें