फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा, कैमरा तोड़ा

विज्ञापन
मारपीट के विरोध में थाना सदर बाजार का घेराव करते फोटोग्राफर । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शराब के नशे में धुत लोगों ने फोटोग्राफर से अभद्रता करते हुए पिटाई कर दी और कैमरा तोड़ दिया। इसके बाद तमंचा दिखाते हुए धमकी देकर भाग गए। मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर गुस्साए फोटोग्राफरों ने शनिवार को सदर कोतवाली का घेराव किया। अधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज कराकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी संजीव कुमार के मुताबिक वह पेशे से फोटोग्राफर हैं। 30 जनवरी को वह राजकुमार के बेटे के बर्थडे पार्टी में राधे मैरिज लॉन में फोटो व वीडियोग्राफी कर रहे थे। कार्यक्रम समाप्त होने पर वह घर जाने लगे। तभी डीजे पर दोस्तों के साथ शराब के नशे में डांस कर रहे मोहल्ला रामनगर निवासी रवि कुमार ने गाली देकर फोटो खींचने के लिए बुलाया। इसका विरोध करने पर रवि और उसके दोस्तों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया और कैमरा तोड़ दिया। इसके बाद तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि पिटाई से उसकी आंख, उंगली और चेहरे पर चोटें आईं। मामले की तहरीर लेकर सदर कोतवाली गए तो रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसकी सूचना जब फोटोग्राफरों को हुई तो उन्होंने शनिवार को सदर कोतवाली का घेराव कर लिया। उस वक्त कोतवाली में समाधान दिवस चल रहा था, जिसमें एडीएम रामसेवक द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट विनीता सिंह, एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने मामले की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

पीड़ित की ओर से तहरीर मिल गई है। मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- दिनेश त्रिपाठी, एएसपी सिटी

घायल संजीव कुमार । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें