फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना एनओसी केबल डालने पर कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। नगर पंचायत से एनओसी लिए बिना ही टावर लगाने और भूमिगत केबल डालने से पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने पर ईओ ने टावर लगाने वाली कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खुटार के मोहल्ला देवस्थान में बिना अनुमति के एक मोबाइल कंपनी का टावर लगा दिया गया। फिर टावर के पास से हैवी मशीन लाकर भूमिगत केबल डालने का काम शुरू कर दिया गया। मशीन से खोदाई के दौरान देवस्थान मंदिर के पास गोला बाईपास रोड के किनारे नगर पंचायत की मुख्य पाइप लाइन का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पाइप लाइन सही कराने में नगर पंचायत को चार दिन लग गए।
एसडीएम सौरभ भट्ट ने मामले की जांच कर टावर लगाने वाली कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को ईओ विजेता गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी। ईओ ने बताया कि लखनऊ की किशन एसोसिएट के प्रोपाइटर सूरज सिंह ने अवैध रूप से भूमिगत लाइन डालने का कार्य किया है, जिससे नगर पंचायत की पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है और काफी नुकसान भी हुआ है। ईओ की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें