फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता करने आए थे, थाने के अंदर ही भिड़ गए बजरंग दल कार्यकर्ता और मेडिकल स्टोर मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। समझौते के लिए बुलाए गए बजरंग दल कार्यकर्ता और मेडिकल स्टोर मालिक के बीच थाने में ही हाथापाई हो गई, इस पर गुस्साए थानाध्यक्ष ने दोनों को हवालात में डाल दिया। बाद में दोनों का समझौता कराकर भेज दिया। हालांकि मेडिकल स्टोर मालिक ने दबाव बनाकर समझौता कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की शिकायत बुधवार को एसपी से करने की बात कही है।
विज्ञापन

कलान निवासी मेेडिकल स्टोर मालिक विपिन गुप्ता के नयागांव मुबारकपुर में खेत के सामने देवी-देवताओं की आधा दर्जन मूर्तियां रखी थीं। कई बाद इन्हें हटाने का नोटिस मिलने पर उन्होंने मूर्तियां गंगा में प्रवाहित करवा दीं। उनका आरोप है कि बजरंग दल के जिला संयोजक अनुराग अग्निहोत्री ने उनसे मूर्तियां तोड़ने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करवाने की धमकी देकर ढाई हजार रुपये ले लिए। फिर मंगलवार को अनुराग उनके खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझौते के लिए थाने बुलाया। जहां कहासुनी के बाद विपिन और अनुराग में हाथापाई हो गई। यह देख थानाध्यक्ष का पारा चढ़ गया और उन्होंने दोनों को कार्रवाई की चेतावनी देकर हवालात में डाल दिया। बाद में दोनों के बीच समझौता कराकर वापस भेज दिया।
थानाध्यक्ष ने फोन करके बुलाया था। जैसे ही थाने पहुंचे वहां एकत्रित बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हाथापाई शुरू कर दी। इस पर कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबरन समझौता करा दिया। बुधवार को इस मामले मेें एसपी से मिलेंगे। - विपिन गुप्ता, मेडिकल स्टोर मालिक
विज्ञापन

विपिन गुप्ता ने थाने आकर उनसे गाली-गलौज किया था। ढाई हजार रुपये विपिन ने बहन की शादी में दिए थे। वह रुपये वापस करने को तैयार हैं। - अनुराग अग्निहोत्री, बजरंग दल, जिला संयोजक
बजरंग दल कार्यकर्ता व विपिन गुप्ता में मामूली कहासुनी हुई थी। संभ्रांत नागरिकों ने दोनों पक्षों का फैसला करवा दिया है। - अनंतराम राव, प्रभारी निरीक्षक कलान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें