फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कम देने का विरोध किया तो कोटेदार ने कर दी ग्रामीण की पिटाई, पुलिस ने दिलवाया पूरा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। कम राशन देने का विरोध करने पर कोटेदार और उसके समर्थकों ने उपभोक्ता से मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपभोक्ता को पूरा राशन दिलाया। पीड़ित ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन

आनंदपाल के मुताबिक उनके राशन कार्ड में पांच यूनिट हैं, उन्हें प्रति यूनिट पांच किलो गल्ला मिलना चाहिए। मगर कोटेदार ने 23 किलो गल्ला दिया। उन्होंने विरोध किया और रसीद मांगी तो कोटेदार भड़क गया और अभद्रता करने लगा। उन्होंने मोबाइल से उसकी बातचीत रिकॉर्ड कर ली। इसकी भनक लगने पर कोटेदार के बेटे ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। फिर कोटेदार और उसके समर्थकों ने पीटा। वहां मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें