फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र में मामूली विवाद पर बुजुर्ग को छत से नीचे फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुलिस की सुस्ती से चौक कोतवाली क्षेत्र में दबंगई बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार रात मामूली विवाद होने पर कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग को छत से फेंक दिया। इसको लेकर घंटों हंगामा होता रहा। बावजूद उसके पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जाती है। इस मामले में एक नामजद समेत आठ-दस लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला हुंडालखेल निवासी 75 वर्षीय विद्यारतन गुप्ता अजीजगंज डैम रोड पर दुकान का निर्माण करा रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे उनके पोता कुलदीप का रोड पर निर्माण सामग्री डालने को लेकर कुलविंदर निवासी ग्राम सहवेगपुर थाना तिलहर से विवाद हो गया था। उस वक्त आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि उस वक्त कुलविंदर देख लेने की धमकी देकर चला गया। कुलदीप ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी थी, मगर पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया।
कुलदीप का आरोप है कि बृहस्पतिवार देर शाम कुलविंदर अपने आठ-दस साथियों को लेकर दोबारा विद्यारतन की निर्माणाधीन दुकान के पास जाकर गाली गलौज करने लगा। जब विद्यारतन ने विरोध किया तो सभी दुकान में घुस आए और छत पर खड़े विद्यारतन को नीचे धक्का दे दिया। कुलदीप की पिटाई की। हमलावर काफी देर तक हंगामा करते रहे, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। उनके चले जाने के बाद सूचना पर विद्यारतन के भांजे दीपक गुप्ता मौके पर पहुंचे और विद्यारतन को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने दीपक गुप्ता की ओर से कुलविंदर समेत आठ-दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें