फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस इतनी सी बात पर चाचा ने भतीजे के सिर पर किया फावड़े से वार, किया लहूलुहान

विज्ञापन
जलालाबाद सीएचसी में भर्ती घायल आनन्द - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जलालाबाद। मुखबिरी के शक में बृहस्पतिवार सुबह एक ग्रामीण ने भतीजे के सिर में फावड़ा मारकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अंटिया में बुधवार को पुलिस ने एक घर में छापा मारकर कच्ची शराब बरामद की थी। हालांकि इस दौरान आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। आरोपी को शक था कि शराब बनाने की शिकायत उसके भतीजे आनंद ने की। इसी बात को लेकर सुबह आरोपी अपने भतीजे आंनद से गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने फावड़ा मारकर घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें