फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलहर में महिला शिक्षक के घर डाका, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। पुलिस की सुस्ती से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार रात तिलहर कस्बे में एक महिला शिक्षक के घर में घुसे आधा दर्जन बदमाशों ने करीब डेढ़ घंटे लूटपाट की। विरोध करने पर महिला शिक्षक को पीटा और उनके पति को बांधकर डाल दिया। सूचना देने पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना करने के बाद लौट गई। महिला शिक्षक के घर में करीब डेढ़ माह पहले चोरी हुई थी, जिसका खुलासा पुलिस ने अभी तक नहीं किया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चेयरमैन कॉलोनी गौहटिया निवासी शिखा सिंह बेसिक शिक्षा विभाग में टीचर हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात आधा दर्जन बदमाश छत से होकर जीने का दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुस गए। सभी बदमाश अपने मुंह पर कपड़ा बांधे हुए और हाथों में शस्त्र लिए थे। घर के अंदर पहुंचते ही बदमाशों ने शिक्षिका और उनके पति अतेंद्र सिंह चौहान को बंधक बना दिया। चादर से अतेंद्र के हाथ बांध दिए। शिखा ने शोर मचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने मारपीट करते हुए चुप रहने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने लगभग डेढ़ घंटे घर में लूटपाट की। इस दौरान दंपति से रुपये व जेवर देने को कहा। चूंकि एक महीने पहले ही उनके घर में चोरी हुई थी, जिससे घर खाली था। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने घर में रखी सोने के अंगूठी तथा चार हजार रुपये मिले। घटना की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देकर बदमाश चले गए। बदमाशों के चले जाने के बाद शिखा व उनके पति ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर सीओ मंगल सिंह रावत ,कोतवाल सुनील अहलावत ने मौका मुआयना किया। मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वॉयड का डॉग शिखा के मकान के अंदर से खाली पड़े मैदान पर जाकर रुक गया।
विज्ञापन

शिखा चौहान ने बताया कि 16 सितंबर की शाम वह घर में नहीं थी। उनके घर में दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे चोर लगभग चार लाख रुपये के जेवर तथा नकदी ले गए थे। अगले दिन 17 सितंबर को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उस घटना का पुलिस ने अभी तक खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें