फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। चोरी की बाइक से के साथ एक आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया गया है। बाइक चोरी के आरोपी के पास से एक चाकू भी बरामद हुआ है। आरोपी ने अपने दो साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं।
विज्ञापन

दरोगा मोहम्मद मतीन ने बताया कि चार नवंबर की शाम वह सिपाहियों के साथ गश्त पर निकले थे। मोहम्मदी रोड पर बाइक से आ रहे एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया तो वह भागने लगा। बाइक का पीछा कर युवक को मोहम्मदी तिराहे पर पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम लालाराम और खुद को पुवायां के गांव भरतापुर का निवासी बताया। बाइक के कागजात दिखाने को कहा तो लालाराम ने बताया कि बाइक उसने पुवायां के मोहल्ला कसभरा मठिया निवासी राजीव सक्सेना और आकाश सक्सेना के साथ मिलकर पुवायां के राजीव चौक से चोरी की है।
आरोपी के पास से एक चाकू भी बरामद हुआ। जानकारी करने पर पता चला कि बरामद बाइक पुवायां के मोहल्ला कसभरा अस्तल के संतोष कुमार की है। संतोष कुमार की ओर से 16 जुलाई 2019 को बाइक चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज है। संतोष कुमार ने आकर बाइक की पहचान भी कर ली है। लालाराम के साथी आकाश को पहले ही चोरी की बाइक के साथ पकड़कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें