फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने बुध प्रतिमा तोड़ी, ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। शाहगंज गांव में शुक्रवार रात शरारती तत्व ने बुद्ध प्रतिमा तोड़ दी। शनिवार सुबह लोगों ने प्रतिमा टूटी देखी तो हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। टूटी प्रतिमा की जगह बुध की नई प्रतिमा लगा दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात रोजा थाने के शाहगंज गांव में लगी महात्मा बुद्ध की प्रतिमा की शरारती तत्व ने क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह को उधर से गुजरे लोगों ने प्रतिमा टूटी देखी को आक्रोश फैल गया। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हंगामा शुरू हो गया। इसकी सूचना मिलने पर रोजा प्रभारी निरीक्षक अशोकपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हो गए। बौद्ध समिति अध्यक्ष रामबाबू की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने टूटी प्रतिमा की जगह महात्मा बुद्ध की नई प्रतिमा लगवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें