शाहजहांपुर। चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण में एसआईटी ने पूछताछ के लिए एक बार फिर धरपकड़ शुरू कर दी है। शनिवार देर शाम एसआईटी और कोतवाली पुलिस एक भजपा नेता के घर पहुंची। नेता का लैपटॉप व पैन ड्राइव कब्जे में लेकर लौट गई। सूत्रों के मुताबिक दो दिनों से उनसे पूछताछ भी की जा रही है था। शुक्रवार को छात्रा के माता-पिता और एसएस लॉ कॉलेज से जुड़े लोगों को बुलाकर पूछताछ की गई थी।
आठ नवंबर को हाईकोर्ट में चिन्मयानंद की जमानत अर्जी पर बहस होनी है। इससे पहले एसआईटी पूरे सबूत जुटाने की कोशिश में है। शनिवार को दिनभर मुमुक्षु आश्रम के पास नाले में सबूत खंगाले गए। शनिवार रात तक एसआईटी ने आरोपी संजय की एक नजदीकी रिश्तेदार से पूछताछ की। इसके बाद संजय के एक अन्य करीब रिश्तेदार से पूछताछ हुई। रात में करीब 11 बजे एसआईटी और कोतवाली पुलिस कचहरी रोड पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास रहने वाले भाजपा नेता के घर पहुंची। उस वक्त भाजपा नेता घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे। कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता का लैपटॉप मांगा, जिसे उनके एक रिश्तेदारी ने कहीं से लाकर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेता को एक दिन पहले ही पूछताछ के लिए बुला लिया था, जिनसे लगातार पूछताछ जारी है।
दरअसल एसआईटी को छात्रा को वो चश्मा और कैमरा चाहिए, जिससे चिन्मयानंद का मालिश के दौरान अश्लील वीडियो बनाया गया था। एसआईटी को जब छात्रा राजस्थान में मिली थी, तब भाजपा नेता की लोकेशन भी राजस्थान में थी। हालांकि भाजपा नेता का कहना था कि वह छात्रा की मदद के लिए गए थे।