फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के पिता की तहरीर पर दूसरे दिन भी दर्ज नहीं की गई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। दुष्कर्म पीड़ित के पिता ने धर्म परिवर्तन और निकाह कराने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुवायां थाने में तहरीर दी थी, जिस पर शुक्रवार दूसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पुलिस का कहना है कि जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

29 अक्तूबर की रात पुवायां के एक मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय युवती ने पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक पर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार 31 अक्तूबर को आरोपी पक्ष के बुलाने पर पीड़ित, उसकी मां और बहन बातचीत के लिए गई थीं। तभी हिंदूवादी संगठन के एक नेता ने धर्म परिवर्तन और निकाह कराने की कोशिश की सूचना एसपी को दे दी थी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दबिश दी तो पीड़ित अपनी मां, बहन और कई अन्य महिलाओं के साथ आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति के यहां मौजूद मिलीं। पुलिस के पूछने पर पीड़ित ने मोबाइल चार्ज करने जाने की बात कही थी।
इसके बाद विहिप, बजरंग दल के कुछ नेताओं के साथ कोतवाली पहुंचे पीड़ित के पिता ने एक व्यक्ति पर पुत्री का धर्म परिवर्तन और निकाह कराने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि जांच में पीड़ित के पिता के आरोप सही नहीं पाए गए, जिस कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उधर, पीड़ित के पिता ने बताया कि वह इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें