फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर से जा रही युवती से दुष्कर्म, नामजद रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। बहन के यहां से घर जा रही एक युवती को युवक ने रास्ते में पकड़ लिया और शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय युवती की बहन की शादी नगर में ही दूसरे मोहल्ले में हुई है। भैयादूज के अवसर पर मंगलवार को युवती अपनी बहन के घर गई थी। रात लगभग नौ बजे वह बहन के घर से वापस लौट रही थी। रास्ते में पुवायां का ही गुड्डूू उसे मिला और शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देता हुआ कसबे के पास गन्ने के खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी के जाने के बाद वह किसी तरह घर पहुंची और परिवार के लोगों को जानकारी दी। रात में ही परिवार के लोग पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा है। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें