कलान। फोन पर बातचीत के दौरान पति से कहासुनी होने पर एक विवाहिता ने मायके में फंदे पर लटककर जान दे दी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
कलान थाना क्षेत्र के गांव बारा खुर्द निवासी पूनम (24) की शादी खुदागंज इलाके के कपूरापुर गांव के जितेंद्र से हुई थी। पुलिस के मुताबिक पूनम दिवाली मनाने के लिए अपने मायके गई थी। 28 अक्तूबर की रात उसकी मोबाइल पर बातचीत के दोरान पति से कहासुनी हो गई थी। पुलिस के मुताबिक मोबाइल पर ही तनातनी के बाद दोनों के बीच गाली गलौज भी हो गई थी। इसी बची पति ने पूनम से मुंह न दिखाने को कह दिया था। कहा- तू मर जा तब भी नहीं आऊंगा। यह बात पूनम को खासी नागवार लगी। इसी बात को लेकर रात में किसी समय उसने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। मायके वालों को इसकी जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई जब कमरे में फंदे से पूनम का शव लटका देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो चौकी प्रभारी विनोद यादव मौके पर जा पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी की।