फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा से लापता किशोरी घायल अवस्था में जलालाबाद में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। पांच दिन पहले रोजा थाना क्षेत्र के बाल सुधार गृह से गायब हुई किशोरी को सोमवार सुबह कोई घायल अवस्था में नगर के मुख्य चौराहे पर छोड़कर चला गया। किशोरी के दोनों पैर व दाहिना हाथ टूटा हुआ था जिसे देखकर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस किशोरी को कोतवाली लाकर पूछताछ की। किशोरी ने आरोप लगाया कि उसे सुधार गृह की वार्डेन ने गायब कराया था और वह ही उसे यहां फेंककर चली गई।
विज्ञापन

वहीं पुलिस का कहना है कि किशोरी अपने प्रेमी के साथ भागने के प्रयास में बाल सुधार गृह की छत से कूद गई। उसी दौरान उसके चोटें आईं। किशोरी के दोनों पैर और हाथ में प्लास्टर भी चढ़ा हुआ था जिससे जाहिर है कि चोट कई दिन पहले लगी और उसका इलाज भी कराया गया। रोजा थाने से किशोरी को लेने आए एसआई सचिन पुनिया ने बताया कि किशोरी के गायब होने के बाद 19 सितंबर को इस मामले में उनके यहां वार्डेन किरण चौहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी इसलिए वह लोग इसे रोजा लेकर जा रहे है जहां पूछताछ के बाद उसका मेडिकल कराया जाएगा।
बताते चले कि क्षेत्र के एक गांव से करीब छह महीने पहले एक 16 वर्षीय किशोरी प्रेम प्रसंग के चलते गांव के ही साजिद के साथ चली गई थी। इस मामले में किशोरी के पिता ने साजिद के अलावा गांव के ही जाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। काफी प्रयास के बाद भी आरोपी युवक हत्थे नहीं चढ़े लेकिन पुलिस ने लड़की को बरामद कर उसे अदालत में पेश किया। नाबालिग होने के कारण मजिस्ट्रेट के आदेश पर उसे हथौड़ा स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। बताते है कि किशोरी की किसी तरह उसके प्रेमी से मोबाइल पर बात हो जाने के बाद 18 सितंबर की रात प्रेमी साजिद सुधार गृह के पास पहुंच गया और योजना के मुताबिक किशोरी छत से नीचे कूद आई इसी दौरान उसके दोनों पैर और एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया। इधर किशोरी के गायब होने पर वार्डेन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के साथ ही उसे बरामद करने का दबाव बढ़ गया तब दो दिन पहले पुलिस ने आरोपी युवकों के घरवालों व रिश्तेदारों को उठाकर कड़ाई से पूछताछ की। पता लगने पर आरोपी युवक किशोरी को नगर के मुख्य चौराहे पर छोड़कर भाग निकला। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी युवक रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोर्ट से गिरफ्तारी का स्टे ले आए थे जिसके चलते उन्हें पकड़ा नहीं जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें