फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी चिन्मयानंद का कराया गया अल्ट्रासाउंड, जांच को लिया गया ब्लड सेंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एलएलएम की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप से घिरे पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद की तबीयत में अभी सुधार नहीं हो पाया है। उनका उपचार मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर अंबुज यादव के नेतृत्व में डॉक्टरों का पैनल कर रहा है। हालत में सुधार नहीं होने की वजह से उन्हें रेफर किए जाने की अटकलें तेज हुईं थीं लेकिन उन्हें रेफर नहीं किया गया। बृहस्पतिवार को उनका अल्ट्रासाउंड कराया गया और जांच के लिए ब्लड सैंपल भी लिया गया है।
विज्ञापन

स्वामी चिन्मयानंद की हालत में देर रात मामूली सुधार हुआ था। ब्लडप्रेशर और शुगर सामान्य था, लेकिन सुबह होते-होते उनका शुगर और ब्लड प्रेशर बढ़ गया। डॉक्टरों के पैनल ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उन्हें दवा दी तब कुछ राहत मिली, लेकिन स्थिति अभी भी ठीक नहीं है। इसी वजह से बृहस्पतिवार को उनका अल्ट्रासाउंड कराया गया और जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया गया। इस बात की जानकारी मेडिकल कॉलेज की पीआरओ पूजा पांडेय ने दी। उनसे पूछा गया कि सोमवार रात स्वामी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर आश्रम में उनका इलाज करने के लिए डॉक्टरों की टीम किसके आदेश पर गई थी, इस पर उन्होंने बताया कि एसआईटी की सूचना पर डॉक्टरों की टीम भेजी गई थी। स्वामी एसआईटी की बिना मर्जी के कहीं आ जा नहीं सकते, इसलिए उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वह पुलिस की निगरानी में हैं। स्वामी चिन्मयानंद को बुधवार शाम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उन्हें प्राइवेट वार्ड के आठ नंबर कमरे में रखा गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें