फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा बोली- न्याय नहीं मिला तो कर लूंगी आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा का दर्द एक बार फिर छलक आया। उसने कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाकर आत्महत्या कर लेगी। शुरुआत में एसआईटी पर भरोसा जताने वाली छात्रा अब एसआईटी पर ही सवाल खड़े कर रही है कि आखिर उसे यह क्यों नहीं बताया जा रहा है कि स्वामी के खिलाफ कब कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एलएलएम की छात्रा 24 अगस्त को स्वामी पर गंभीर आरोप लगाने वाला वीडियो फेसबुक पर वायरल करने के बाद लापता हो गई थी। पिता की ओर से स्वामी के खिलाफ 27 अगस्त को दर्ज हुई रिपोर्ट के बाद छात्रा को 30 अगस्त को राजस्थान के एक होटल से उसके दोस्त संजय के साथ खोज निकाला गया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित हुई एसआईटी पीड़ित छात्रा और उसके दोस्तों व आरोपी चिन्मयानंद और कॉलेज स्टाफ, छात्र-छात्राओं से पूछताछ कर चुकी है। पिता की ओर से दर्ज कराए गए अपहरण का केस कमजोर पड़ते देख उसे उम्मीद थी कि कोर्ट में उसके 164 के तहत बयान दर्ज होने के बाद स्वामी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज होगा और उनकी गिरफ्तारी भी होगी, लेकिन आगे की कार्रवाई नहीं बढ़ने पर छात्रा ने कहा कि वह स्वामी के खिलाफ सारे सबूत एसआईटी को दे चुकी है और कोर्ट में बयान भी हो चुके हैं। इसके बाद भी अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाकर आत्महत्या कर लेगी। एसआईटी टीम का नेतृत्व कर रहे आईजी नवनीत अरोड़ा का कहना है कि वह सारे साक्ष्यों का अवलोकन और कड़ी से कड़ी मिलाने के बाद रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपेगी, एसआईटी पर किसी का कोई दबाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें