फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम को गाली देने वाला चेयरमैन का आडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। एक व्यक्ति से मोबाइल पर हुई बातचीत के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कथित रूप से गाली देने का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चेयरमैन के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। इस आडियो को लेकर नगर में पूरे दिन तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। हालांकि बातचीत करने वाला व्यक्ति अभी तक सामने नहीं आया है, उधर चेयरमैन ने इस पूरे मामले को विरोधियों की साजिश बताते हुए आडियो को पूरी तरह फर्जी बताया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जारी हुए इस आडियो में एक व्यक्ति मोबाइल के जरिये चेयरमैन मनेंद्र बाबू गुप्ता से आवास योजना के तहत मिलने वाली धनराशि अभी तक उसके खाते में न आने को लेकर शिकायत करता है। चेयरमैन उससे कुछ समय बाद रुपया आ जाने की बात कहते हैं, लेकिन वह व्यक्ति जब उसी प्रश्न को बार-बार शिकायत के लहजे में उनसे दोहराता है तब चेयरमैन उससे कहते है कि वह मोदी का नंबर लगाकर उसे यह गालियां देकर पूछे कि उसके खाते में अभी रुपये क्यों नही भेजे गए। करीब एक मिनट का यह आडियो कब का है, मोबाइल करने वाला व्यक्ति कौन है और प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने वाली आवाज चेयरमैन की ही है, यह तो जांच का विषय है, लेकिन शुक्रवार दोपहर से सोशल मीडिया पर इसके वायरल होते ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। उधर, आडियो के वायरल होने के बाद चेयरमैन के समर्थक भी सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर उसे फर्जी सिद्ध करने में जुट गए हैं।
वह जब से अध्यक्ष की कुर्सी पर पहुंचे है तब से वह नगर का विकास कराने में जुटे हुए है। इससे विरोधी परेशान हैं। सोशल मीडिया पर जारी हुआ आडियो ऐसे किसी विरोधी की साजिश है जो पूरी तरह फर्जी है। हमारी आवास की धनराशि के संबंध में किसी से कोई बात नहीं हुई। अगर वह आडियो सही है तो कॉल करने वाले व्यक्ति को सामने आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनेंद्र बाबू गुप्ता, पालिकाध्यक्ष, जलालाबाद
..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें