फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुए युवक को खीरी पुलिस ने उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने में मदद करने के आरोप में खीरी पुलिस ने एक युवक का उठाया है।
विज्ञापन

खीरी जनपद के मैलानी थाने की पुलिस चौकी संसारपुर के प्रभारी सतीश यादव बृहस्पतिवार राम पुवायां आए और पुवायां पुलिस की मदद से प्रेमी युगल की तलाश में गांव भिलावा में छापा मारा, लेकिन प्रेमी युगल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। इसके बाद पुलिस ने एक घर से युवक को उठा लिया। पुलिस के अनुसार जिस दिन किशोरी गायब हुई है, उस दिन भिलावा का युवक आरोपी और किशोरी के साथ संसारपुर में था। एक स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों की वीडियो बन गई। युवक को पूछताछ के लिए लाए जाने से उसके परिवार में खलबली मच गई। परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे लेकिन इस बीच पुलिस युवक को लेकर संसारपुर जा चुकी थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक से पूछताछ के बाद प्रेमी युगल का पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें