बंडा। एक युवती ने पति के दोस्त पर घास काटते समय पकड़े लेने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर है।
बंडा के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती का आरोप है कि उसका पति दूसरे गांव में मजदूरी करता है। गांव का ही प्रकाश भी उसी गांव में पति के साथ ही मजदूरी करता है और पति का दोस्त भी है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद वह पशुओं के लिए घास काटने गई थी। इस बीच प्रकाश मौके पर आ पहुंचा और उसे जान से मारने की धमकी देता हुआ गन्ने के खेत में खींच ले गया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह आरोपी के चुंगल से छूटकर वह घर पहुंची।
देर शाम पति के आने पर उसने पति को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद वह थाने पहुंची और पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 377, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला के कपड़ों को जांच के लिए सील कर दिया गया है। थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।