बंडा। तेज बुखार से एक बालक की मौत हो जाने से घर में कोहराम मचा हुआ है। बालक को तीन दिन से बुखार आ रहा था।
गांव हंसनापुर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उसके दो वर्षीय पुत्र कैलाश बाबू को तीन दिन से बुखार आ रहा था। वह अपने पुत्र को बंडा के सरकारी अस्पताल ले गए थे और इलाज कराया था। फायदा न होने पर उन्होंने बंडा में ही एक निजी अस्पताल में भी पुत्र का इलाज कराया। बृहस्पतिवार रात दो बजे कैलाश बाबू ने दम तोड़ दिया। राजेश ने बताया कि गरीबी के कारण वह बच्चे को इलाज के लिए बाहर नहीं ले जा सके। कैलाश की मौत से बहन अनामिका, भाई मुन्नालाल, मां रूबी देवी सहित परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।