फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवकों ने सरेराह की छात्रा के अपहरण की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। एक छात्रा का अपहरण करने की कोशिश कर रहे चार युवकों में एक को लोगों ने दबोच कर जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि आरोपी के तीन साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव रजमना निवासी एक व्यक्ति की 17 वर्षीय पुत्री एक इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा है। शुक्रवार शाम पांच बजे छात्रा खुटार स्थित कोचिंग सेंटर से साइकिल से वापस घर जा रही थी। खुटार बंडा मार्ग पर गांव सौफरी के पास बाइक सवार थाना बंडा के गांव सैदापुर डाबचाट निवासी सुखविंदर सिंह का पुत्र कृपाल सिंह मौके पर आया। कार से उसके तीन साथी भी मौके पर आ गए और छात्रा को रोक कर छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी के विरोध करने पर चारों ने उसको डरा धमका कर जबरन कार में डालकर अपहरण करने का प्रयास किया।
छात्रा के शोर मचाने पर गांव सौंफरी से तमाम लोग लाठी, डंडे लेकर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख कृपाल सिंह के साथी मौके से भाग निकले, जबकि लोगों ने कृपाल सिंह को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पाकर यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी के साथ ही आरोपी को भी थाने ले गई। आरोपी खुद को बेकसूर बताते हुए मामले को दूसरी ओर मोड़ता रहा। थानाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने बताया कि चारों युवकों के खिलाफ अपहरण का प्रयास, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें