अल्हागंज। एसओ दिलीप कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र मिर्जापुर के गांव अटारी निजामपुर निवासी असलम और थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव रोली बौरी मईउद्दीन दूरदराज बाइकें चोरी कर उनकी खरीद फरोख्त का काम करते हैं। आरोप है कि उन्होंने हाथरस से हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी की थी और उसे बेचने के इरादे से कस्बे की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान ठिगरी के पास पुलिस को देख कर युवकों ने भागने की कोशिश की,लेकिन पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि वह बाइक चोरी करते हैं। दोनंो को गिरफ्तार कर लिया गया।