फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के बाद मांस की बिक्री कर रहे पिता-पुत्र गिरफ्तार,तीन लोग फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। शुक्रवार सुबह सूचना पर पुलिस ने गोमांस की बिक्री कर रहे पिता-पुत्र को दबोच लिया। इस दौरान तीन आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मौके से करीब 50 किलो मांस के अलावा छुरा, कुल्हाड़ी व तराजू बांट बरामद किया है। पुलिस ने बरामद मांस का नमूना जांच को भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि नगर के मोहल्ला सदुल्लागंज में छापा मारा गया। इस दौरान बस्ती के बाहर स्थित एक मजार के पास गोमांस की बिक्री की जा रही थी। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भाग खड़े हुए। जिनमें से दो को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में मोहल्ला यूसुफजई निवासी मोबीन व उसका पुत्र आदिल शामिल थे। पूछने पर उन लोगों ने बताया कि भागने वाले मोहल्ला बगिया निवासी लल्ला, कल्लू व गुड्डू पुत्र मंगल थे। भागते समय आरोपी काफी अवशेष पास में स्थित रामताल में डाल गए। जिन्हें ढुढवाने को पुलिस ने नाव के सहारे कुछ लोगों को ताल में उतारा, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पशु चिकित्सक द्वारा मांस का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें